रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एस्प्लेनेड कोर्ट के आदेश अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक सीएमएम ऑफिस जारी करेगा, जो संबंधित जांच एजेंसियों के साथ गुप्त रूप से साझा किया जाएगा। आदेश में आगे कहा गया है कि, एनसीबी और इस मामले की जांच कर रहीं अन्य एजेंसियां आवश्यक सॉफ्टवेयर और इंटरनेट कनेक्शन का इंतजाम करेंगी, ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। साथ ही वीडियो लिंक्स सरकारी और बचाव पक्ष के वकीलों के साथ साझा किया जाएंगे, जो इसकी गोपनीयता बनाए रखेंगे।