सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। रिया पर सुशांत के पैसों का दुरुपयोग और उनसे पैसे हड़पने का भी आरोप लगा है। जिसके चलते इस मामले की अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है। जिसके तहत अब मामले में ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ की गई। लेकिन इस बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि रिया ने ईडी को जांच में सहयोग नहीं किया। पूछताछ के दौरान रिया ने कई बहाने बनाए और कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं। बता दें कि रिया से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ हुई है।