फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की कथित आत्महत्या मामले में SIT जांच की याचिका पहुंची मुंबई हाईकोर्ट, कई आपराधिक घटनाओं का दिया गया हवाला

Thu, 30 Jul 2020 11:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता ने लगभग 44 दिन बाद दिवंगत अभिनेत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि सुशांत केस में एसआईटी गठित होने की अर्जी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है। इसके बाद इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित SIT से कराने की याचिका मुंबई हाईकोर्ट तक पहुंची है। यह याचिका एक एनजीओ लेट्स टॉक की प्रमुख कंचन राय ने भेजी है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
गौर करने वाली बात ये है कि इस याचिका में आरुषि तलवार सहित कई अन्य आपराधिक घटनाओं के हवाले से सुशांत की कथित आत्महत्या और रिया चक्रवर्ती की भूमिका को सवालों के घेरे में रखते हुए कई अनसुलझी चीजों पर स्थिति साफ होने की बात कही गई है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर सुसाइड के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुशांत के करीबियों के बयान के मुताबिक रिया, सुशांत को टॉर्चर करती थीं। और अभिनेता उनसे रिश्ता तोड़ देना चाहते थे। साथ ही रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन
बता दें 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या कहा है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें