सोनू निगम और दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : ट्विटर
नेपोटिज्म पर बयान
हाल ही में सोनू निगम नेपोटिज्म पर दिए बयान को लेकर चर्चा में थे। सोनू निगम ने कहा था, "म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अगर गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो यहां से भी कोई बुरी खबर आ सकती है। फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया। म्यूजिक इंडस्ट्री में जो नए बच्चे आए हैं, वो परेशान हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री के दो लोगों के हाथों में ताकत है, जिनकी कंपनी है, जो फैसला करते हैं कि इस सिंगर को लो, दूसरों को नहीं।" इसके बाद सोनू ने भूषण कुमार का नाम लिया और उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी। इस पर भूषण की पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने सोनू निगम को अहसान फरामोश बताया और याद दिलाया कि उनकी कंपनी टी-सीरीज ने ही उन्हें ब्रेक दिया था।