फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने श्रद्धा कपूर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, अभिनेत्री को दिलवाया था ये ड्रग

Wed, 23 Sep 2020 05:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, नवीन पॉलीशेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram: shraddhakapoor
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के एंगल पर चल रही जांच ने बॉलीवुड के कई सितारों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बीते तीन दिन से सुशांत की पूर्व मैनेजर जया साहा से पूछताछ कर रहा है। जया साहा से यह पूछताछ उनकी व्हाट्सएप चैट सामने आने का बाद हुई है। जिसके बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर सहित और भी कई नाम का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram: shraddhakapoor
अब खबर है कि ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।जया साहा से एनसीबी की पूछताछ का बुधवार को तीसरा दिन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान उन्होंने श्रद्धा कपूर के बार में चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जया साहा ने एनसीबी को बताया है कि श्रद्धा कपूर ने उनसे कौन सा ड्रग मांगा था। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram: shraddhakapoor
सूत्रों के मुताबिक जया साहा ने श्रद्धा कपूर को लेकर दावा किया गया था कि उन्होंने जया से सीबीडी ऑयल ड्रग्स मांगा था। ड्रग्स दिलवाने की बात को कबूल करते हुए जया साहा ने एनसीबी को बताया कि उन्होंने श्रद्धा को सीबीडी ऑयल दिलवाया था। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो जया साहा के अलावा फॉर्महाउस के बोटमैन ने भी एनसीबी को पूछताछ में बताया है कि श्रद्धा उस पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर गांजे का इस्तेमाल हुआ था। 

4 of 5
अबीगैल पांडे, सनम - फोटो : instagram: sanamjohar
साथ ही इन दिनों एनसीबी की हिरासत में मौजूद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ में श्रद्धा कपूर का नाम लिया था। एनसीबी के मुताबिक पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने भी श्रद्धा का जिक्र किया था। ऐसे में जाहिर है कि आने वाले समय में एनसीबी श्रद्धा कपूर पर शिकंजा कस सकती है। वहीं बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के एंगल में दो टीवी सितारों के नाम भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अबीगैल पांडे, सनम - फोटो : instagram: sanamjohar
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अबीगैल पांडे और सनम को समन भेजा है। बुधवार को एनसीबी ने इन दोनों को पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया है। यह दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जबकि अबीगैल छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अबीगैल और सनम से यह पूछताछ ड्रग पेडलिंग के आरोपी अनुज केशवानी और राहिल द्वारा द्वारा खुलासा करने के बाद की गई है। 

पढ़ें: Sushant Case: बॉलीवुड के बाद अब ड्रग्स मामले में आया इन दो टीवी सितारों का नाम, NCB ने शुरू की पूछताछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें