अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांग रही हैं। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी साझा करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति अब तक भाई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई यादों, तस्वीरों और वीडियो को साझा कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपने भाई की बचपन की तस्वीर को साझा किया है।