फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलते ही दीपिका पादुकोण चलीं गोवा, एनसीबी को अब तक नहीं मिले ड्रग्स कारोबार के सबूत

Wed, 07 Oct 2020 12:02 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की हिंदी सिनेमा के दिग्गज लोगों को सुशांत सिंह राजपूत मामले में लपेटने की कथित कोशिशें फेल हो चुकी हैं। एनसीबी के पास अब तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह या किसी दूसरे निर्माता निर्देशक के नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त होने की जानकारी सामने आई हो। रिया चक्रवर्ती को भी मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। अब दीपिका पादुकोण भी वापस गोवा जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
रिया चक्रवत्ती को मंगलवार को जमानत मिलने के बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गजों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने काम पर वापस लौटने की फिर से तैयारी कर रहे हैं। ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम सामने आने के वक्त वह गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एबीसी के बुलावे पर दीपिका को अपनी इस फिल्म की शूटिंग बीच में से ही छोड़कर आना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान- दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
पिछले महीने के शुरुआती दिनों की ही बात है जब दीपिका अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी पूरी टीम के साथ गोवा रवाना हुईं। कुछ दिन तो उन्होंने वहां जाकर क्वारंटीन में बिताए। और, जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की तो उसके दो से तीन दिन बाद ही उन्हें एनसीबी का समन पहुंच गया। दरअसल, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच होते होते ड्रग तक पहुंच गई और इसमें दीपिका समेत श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का भी नाम आ गया। 

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
तब इस मामले में एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाया। दीपिका अपनी शूटिंग बीच में ही छोड़कर गोवा से मुंबई आईं और एनसीबी के सामने पेश हुईं। इस दौरान उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई और बाद में उन्हें उनसे उनका मोबाइल लेकर छोड़ दिया गया। दरअसल, एनसीबी के हाथ दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच वर्ष 2017 में हुई एक बातचीत हाथ लगी थी। उसमें एनसीबी ने अंदेशा जताया कि वह अपनी मैनेजर से ड्रग्स के बारे में बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : PIT
हालांकि, इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले इसलिए उन्होंने दीपिका को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है। एनसीबी ने दीपिका को फिर से कोई बुलावा नहीं भेजा है इसलिए उन्होंने अपने काम पर फिर से लौटने की तैयारी कर ली है। दीपिका इन दिनों निर्देशक शकुन बत्रा की इस नई उम्र की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि इस तरह की कहानी उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा दीपिका की एक फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इसकी कहानी वर्ष 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के जीते हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। दीपिका इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका का नाम तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास एक फिल्म से भी जुड़ा है। इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित करेंगे लेकिन इसका नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

पढ़ें: 'जस्सी' बनकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं मोना सिंह, एक एमएमएस की वजह आ गई थीं विवादों में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें