फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस: पहले एम्स ने नकारी हत्या की थ्योरी, अब बैंक खातों में नहीं मिली कोई गड़बड़ी, जानें पूरी रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2020 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत केस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया गया है। मेडिकल बोर्ड ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीबीआई एम्स की रिपोर्ट से सहमत है। इसके अलावा अब जांच एजेंसी को सुशांत के बैंक अकाउंट में भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब
एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले लिखा कि सुशांत के बैंक अकाउंट की जांच की गई है। उसमें किसी तरह की ‘गड़बड़ी’ नहीं मिली है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर पैसों के हेर फेर का आरोप लगाया था। परिवार का कहना था कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये गायब हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीबीआई ने निकाली सुशांत की बैंक डिटेल
सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट की डिटेल निकाली है। फॉरेंसिक ऑडिट ग्रांट थार्टन कंपनी ने यह डिटेल निकाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के अकाउंट्स से पिछले पांच साल में 70 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। सुशांत ने लग्जरी कार और महंगी बाइक खरीदी। उन्होंने महंगा अपार्टमेंट भी किराये पर ले रखा था जिसका किराया साढ़े चार लाख रुपये महीना था। इसके अलावा उन्होंने एफडी और म्युचुअल फंड में इंवेस्टमेंट किए थे।

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत ने रिया पर खर्च किए 55 लाख
सुशांत ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर केवल 55 लाख रुपये खर्च किए। इनमें से ज्यादातर यूरोप टूर के दौरान फ्लाइट के टिकट, होटल का किराया, स्पा, शॉपिंग वगैरह के खर्च थे। सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में किसी भी रकम का ट्रांसफर नहीं हुआ है। हालांकि जांच एजेंसी अभी भी रिया चक्रवर्ती पर नजर रखे हुए है। सुशांत ने रिया पर थोड़े पैसे ही खर्च किए हैं जिसका ऑडिट आसानी से निकाल लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सीबीआई ने एम्स की रिपोर्ट पर लगाई मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि रिया चक्रव्रती को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है वो संदेह के घेरे में हैं। हालांकि सुशांत के अकाउंट्स में गड़बड़ी के आरोपों पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सबूत नहीं मला है जिससे कि ये साबित हो सके कि अभिनेत्री ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। अधिकारी ने बताया कि क्राइम सीन के रीक्रिएशन से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। ना ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
अब तक दो दर्जन लोगों से पूछताछ
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुशांत केस में करीब 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती उनके माता पिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, सुशांत के बैंक सीए, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर और कुछ दोस्तों से पूछताछ हुई है। जांच एजेंसी ने सुशांत के पावना डैम रिजॉर्ट पर भी कई लोगों से पूछताछ की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें