रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल इनवेस्टिगेशन एजेंसीज ने पीएमएलए के प्रवधानों के तहत जांच की। इस जांच में यह बात सामने आई है कि रिया चक्रवर्ती की भूमिका ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसका इस्तेमाल करने में पूरी तरह से थी। जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने कॉन्ट्राबैंड्स पदार्थ को खरीदा, बेचा और इस्तेमाल भी किया है। यह पदार्थ नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, (NDPS) 1985 के दायरे में आता है।