फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, 'अगर प्यार करना जुर्म है तो सजा भुगतने के लिए तैयार'

Sun, 06 Sep 2020 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। शौविक के बाद अब एनसीबी के निशाने पर रिया चक्रव्रती हैं। इस बीच रिया के वकील सतीश मानेशिंदे का बयान आया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री की ओर से पक्ष रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'रिया गिरफ्तारी के तैयार हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत नहीं दी है।' मानेशिंदे ने आगे कहा कि 'अगर प्यार करना गुनाह है तो रिया गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।' मानेशिंदे ने इससे पहले भी कहा था कि रिया और शौविक ने कोई ड्रग्स नहीं लिया है दोनों ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ani
कोर्ट में मानेशिंदे ने क्या कहा था
कोर्ट ने शौविक को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। शौविक के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ था कि वो ड्रग्स के लेन देन में शामिल थे। हालांकि उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि 20 साल की उम्र से सुशांत सिंह राजपूत मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। वो रिया से मिलने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
कोर्ट में सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सुशांत ने ड्रग्स ली थी। उस वक्त रिया उनकी जिंदगी में नहीं थीं। गौरतलब है कि रिया ने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी कि 'केदारनाथ' की शूटिंग से पहले से ही सुशांत ड्रग्स लेते थे। वो नियमित तौर पर गांजा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
मानेशिंदे का दावा है कि सुशांत बहन प्रियंका के कहने पर बगैर डॉक्टर से सलाह लिए दवा देते थे। डॉक्टर से सलाह लिए बगैर दवा लेने के मुद्दे पर रिया और सुशांत में अनबन हुई थी। शौविक के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। रिया और शौविक पर लगे सभी आरोप गलत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें