अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
रिया और उनकी मां को सीबीआई ने बुधवार को नहीं बुलाया था। सीबीआई की टीम ने मंगलवार को रिया की मां और पिता समेत भाई से आठ घंटे लंबी पूछताछ की थी। जबकि रिया से शुक्रवार से सोमवार के दौरान करीब 35 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। पता चला है कि सीबीआई ने बुधवार को इंद्रजीत से ड्रग मामले को लेकर सवाल जवाब किए। जब सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे ड्रग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इंद्रजीत के अलावा सुशांत के मैनेजर सैम्युअल मिरांडा, रसोइये नीरज सिंह, नौकर केशव और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई के अधिकारी सिद्धार्थ पिठानी और सैम्युअल मिरांडा को मामले में अहम कड़ी मान रहे हैं, इसलिए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।