फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मौत की जांच के मामले में मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से किया निवेदन, कही ये बात

Sun, 16 Aug 2020 04:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत और उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके परिवार को इंसाफ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में उनके लाखों फैंस और करीबी दोस्त जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता और भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में एक निवेदन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के अलावा कई फिल्मी सितारें उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश कर रहे हैं। वहीं इस मामले की ठीक से जांच न करने पर मुंबई पुलिस पर सवाल भी खड़े करे हैं। कई फिल्मी सितारों ने मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वहीं मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दफ्तर को टैग करते हुए लिखा, 'निजी जिंदगियों का पोस्टमॉर्टम इसलिए हो रहा है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के 62 दिन बाद भी महाराष्ट्र सरकार एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। यह फिल्म जगत के लिए भी बहुत दुर्भायपूर्ण है। सब से गुजारिश है कि आगे आएं और महाराष्ट्र के सीएम को निवेदन कर जांच में सहयोग करने का अनुरोध करें'।

4 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : bjp
सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का सुशांत सिंह राजपूत के लिए यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में अन्य फिल्मी सितारों और राजनेताओं की तरह मनोज तिवारी भी सोशल मीडिया पर उनके परिवार को इंसाफ दिलाने की अपील कर रहे हैं। वह कई मौकों पर अपनी राय दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की शव 14 जुन को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। अचनाक हुई उनकी मौत ने पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। वहीं जुलाई में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती सहित उनके पिता और भाई से ईडी ने पूछताछ की है। 

पढ़ें: बचपन में ऐसे दिखते थे सुशांत सिंह राजपूत, बहन ने साझा की दिवंगत अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें