फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के बाद अब ड्रग्स मामले में आया 'उड़ता पंजाब' के निर्माता का नाम, जया साहा से मांग रहे थे वीड

Wed, 23 Sep 2020 01:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, मधु मंटेना वर्मा - फोटो : Facebook: deepikapadukone/ @madmantena
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने ड्रग्स का एंगल ले लिया है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार करने के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और भी कई लोगों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ जारी है। बहुत से लोगों ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के नाम का खुलासा किया है। जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर सहित और भी कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मधु मंटेना वर्मा - फोटो : Facebook: @madmantena
इस बीच ड्रग्स मामले में एक और नया नाम जुड़ गया है। यह नया नाम फिल्म 'उड़ता पंजाब' के निर्माता मधु मंटेना वर्मा का है। उनके नाम का खुलासा सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा की चैट सामने आने के बाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एनसीबी को जया साहा की एक चैट मिली है। इस चैट में वह मधु मंटेना वर्मा से ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों को मानें तो जया साहा और मधु मंटेना वर्मा के बीच 22 जून 2020 को चैट हुई थी। इस चैट में वह जया साहा से वीड की डिमांड कर रहे थे। मधु मंटेना वर्मा की इस मांग का जवाब देते हुए जया साहा चैट में कहती हैं, 'ठीक है वीड भिजवा दूंगी'। खबरों की मानें तो इस संदर्भ में एनसीबी मधु मंटेना वर्मा से बुधवार को पूछताछ करेगा। वहीं जया साहा से एनसीबी की तीसरे दिन भी पूछताछ जारी है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी मधु मंटेना वर्मा और जया शाह को आमने-सामने बैठकर ड्रग्स चैट के बारे में पूछताछ करेगा। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर रहीं जया साहा की चैट से कई अहम खुलासे हुए हैं। एनसीबी की टीम ने मंगलवार को भी जया साहा से पूछताछ की थी। जया को बुधवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
इसके अलावा जया साहा की कंपनी क्वान टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी के निदेशक ध्रुव चितगोपेकर को भी एनसीबी ने तलब किया था। क्वान कंपनी अनेक अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, फिल्म निर्माताओं के पीआर का काम देखती है। अब इस कंपनी पर बॉलीवुड से जुड़े लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने का भी आरोप लगा है। ड्रग पेडलर अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद कई नामों का खुलासा हुआ है। जिससे यह कहा जा रहा है कि सेलिब्रिटी मैनेजर ड्रग्स की खेप अभिनेत्रियों तक पहुंचाने का प्रबंध करती थी।

पढ़ें: आखिरी कौन हैं पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे ? शादी के 13 दिन बाद अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें