फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना के एसपी को क्वारंटीन करने पर भड़कीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, बीएमसी पर यूं निकाला गुस्सा

Mon, 03 Aug 2020 11:48 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच गहमागहमी बरकरार है। रविवार को इस मामले की जांच करने के लिए बिहार पुलिस ने एसपी विनय तिवारी को मुंबई भेजा, लेकिन बीएमसी ने उन्हें कोरोना वायरस का हवाला देते हुए 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। बीएमसी के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है। अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति इस खबर को जानकर काफी गुस्से में हैं। उन्होंने बीएमसी के इस फैसले पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या? क्या यह वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा सकता है?' श्वेता ने इस फैसले को शर्मनाक बताया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वहीं इस पूरे मामले की आलोचना को देखते हुए बीएमसी ने अपनी ओर से सफाई दी है। बीएमसी ने कहा कि 'पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू उड़ान के दौरान तय नियमों के तहत क्वारंटीन किया गया है।' बीएमसी ने आगे कहा कि उन्हें सात दिन से अधिक समय तक मुंबई में रुकना है इसलिए ऐसा किया गया। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
केके सिंह की एफआईआर के बाद इस मामले में बिहार पुलिस का भी हस्तक्षेप हो गया है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच करने पहुंची। वहीं बताया जा रहा है कि रविवार को देर रात एसपी विनय तिवारी अपनी टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान वहां बीएमसी की टीम ने पहुंचकर एसपी को क्वारंटीन का हवाला दिया और फिर उनके हाथ पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
बीएमसी की टीम ने एसपी विनय तिवारी को मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एसआरपीएफ ग्रुप-8 के ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया हुआ है। बीएससी के इस फैसले की बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आलोचना करते ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये हैं बिहार काडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'
 

पढ़ें: 'खिचड़ी' सीरियल की 'चक्की' निकली कोरोना पॉजिटिव, सूंघने की क्षमता सहित खत्म हुई ये शक्ति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें