फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन मोहन को हर साल राखी बांधती थीं लता मंगेशकर, संगीतकार ने मौत के बाद भी निभाया था ये वादा

Mon, 03 Aug 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर, मदन मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर आधारित बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में और गाने बने हैं। पर्दे पर भाई बहन की जोड़ी तो दिखी है, साथ ही कई ऐसे कलाकार हैं जिनके बीच भाई बहन जैसा प्यार रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको लता मंगेशकर और संगीतकार मदन मोहन का पुराना किस्सा बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर, मदन मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मदन मोहन को लता मंगेशकर अपना भाई मानती थीं। मदन मोहन के बेहतरीन संगीत के साथ लता मंगेशकर ने कई यादगार गीत गाए हैं। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर कोई उन्हें डांट सकता था तो वो मदन मोहन ही थे। 
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर, मदन मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर और मदन मोहन के रिश्ते की शुरुआत रक्षाबंधन के दिन ही हुई थी। 'लता सुर गाथा' में लेखक यतींद्र नाथ मिश्रा ने लता मंगेशकर के हवाले से लिखा, 'एक बार राखी के दिन मदन मोहन मेरे घर आए थे। उन्होंने कहा तुम्हें याद है जब हम पहली बार मिले थे। तब हमने आपस में भाई-बहन का गीत भी गाया था, आज राखी है, यह लो मेरी कलाई पर राखी बांधो। आज से तुम मेरी छोटी बहन और मैं तुम्हारा मदन भैया। आज के बाद तुम अपने भाई की हर फिल्म में गाओगी।'

4 of 5
'वीर जारा' - फोटो : सोशल मीडिया
मदन मोहन ने मौत के बाद भी अपना वादा पूरा किया। साल 2004 में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की फिल्म 'वीर जारा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मदन मोहन का संगीत था। मदन मोहन का निधन 1975 में हो गया था। 'वीर जारा' के दौरान मदन मोहन के बेटे ने मेकर्स की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
मदन मोहन के अलावा दिलीप कुमार को भी लता मंगेशकर राखी भाई मानती हैं। 2000 में प्रसारित एक शो में दिलीप कुमार को राखी बांधते हुए लता मंगेशकर ने कहा था, 'अब तक तो सिर्फ हम ही जानते थे कि हम दोनों राखी भाई बहन हैं, पर आज से दुनिया जानेगी।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें