अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस और करीबी उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अभिनेता की याद में खास काम करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।