फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद परिवार ने दी अंतिम विदाई, तस्वीर के साथ बहन ने लिखा भावुक पोस्ट

Mon, 29 Jun 2020 04:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका परिवार सदमे में हैं। 34 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत का परिवार बिहार में रहता है जहां उनके लिए प्रार्थना सभा के आयोजन से लेकर अंतिम विदाई तक दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक तस्वीर साझा की। साथ ही बताया कि सुशांत को अंतिम विदाई दी गई। सुशांत की एक तस्वीर के सामने उनके पिता और बहन श्वेता बैठे हुए हैं। परिवार के सदस्य सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक पर पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा, 'अंतिम विदाई और प्यार, सकारात्मक ऊर्जा से भरा मेरा छोटा भाई। उम्मीद है तुम जहां भी रहो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।' 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत के पिता ने बताया था कि 'वो बिहार के लिए काफी कुछ करना चाहता था। सुशांत बिहार में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाना चाहता था। दुर्भाग्य है कि वो अपनी इच्छाओं को पूरा करने से पहले ही इस दुनिया से चला गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत को विज्ञान और चांद सितारों में काफी रुचि थी। यही नहीं उन्होंने चांद पर प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। सुशांत के पास एडवांस टेलिस्कोप था जिससे वो चांद और दूसरे ग्रहों को निहारते रहते थे। सुशांत के पिता ने इस बारे में बताया था 'चांद से जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर परिवार का आया था बयान, अब रणवीर शौरी ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें