बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। सुशांत को हमेशा हंसते मुस्कुराते ही देखा गया है जिस वजह से किसी के लिए भी अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। सुशांत के पास दौलत, शोहरत सबकुछ तो था फिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? ये गुत्थी सुलझाने में इस समय सभी लगे हुए हैं।