फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-टाउन के लिए ‘वेकआप कॉल’ है सुशांत की मौत, सेलेब्स की मेंटल हेल्थ केयर का मुद्दा फिर गर्म

Mon, 15 Jun 2020 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को आत्महत्या ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज के लिए मेंटल हेल्थ केयर की अहमियत के मुद्दे को गर्म कर दिया है। अनिल कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, रिचा चड्ढा आदि बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उन लोगों का समर्थन करने पर जोर दिया है, जो कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
‘पीके’, ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’, छिछोरे जैसी कई मशहूर फिल्मों के लिए पहचाने गए सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला। महज 34 साल के सुशांत के निधन की खबर फैलते ही फिल्म बिरादरी में से कई ने लोगों से ज्यादा संवेदनशील बनने और उन करीबियों से संपर्क रखने की अपील की, जो शायद पर्दे के पीछे संकट से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लिखा, मैं खुद को ‘दोषी’ मानता हूं कि पिछले एक साल से राजपूत के साथ संपर्क में नहीं था। मैं इस समय महसूस कर रहा हूं कि तुम्हें अपनी जिंदगी की बातें साझा करने के लिए लोगों की जरूरत थी, लेकिन किसी वजह से मैं उन भावनाओं को कभी नहीं पकड़ पाया...यह गलती दोबारा नहीं करूंगा। हम बेहद ऊर्जावान और शोर में जीते हैं, लेकिन एकांत के समय में हममें से कुछ इन खामोशियों के आगे हार जाते हैं और उनमें चले जाते हैं। सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर अपलोड करते हुए उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, सुशांत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत मेरे लिए बहुत बड़ी वेकआप कॉल है।

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट में कहा, राजपूत के निधन की खबर चौंकाने वाली और अविश्वसनीय रूप से दिल तोड़ने वाली है। मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानता था, लेकिन मैं उनकी फिल्में देखता था और यह स्पष्ट दिखता था कि उनमें कैसा टेलेंट था। सच यह है कि हम कभी नहीं जानते कि किसी के दिल की गहरे कोनों में क्या भावना छिपी है। यदि आप महसूस कर रहे हैं कि आप डूब रहे हैं तो प्लीज, प्लीज, प्लीज, किसी के पास चले जाइए, जिस पर आप यकीन करते हैं। यह कोई दोस्त, परिजन या कोई प्रोफेशनल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
सुशांत के साथ पीके फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा, यह बेहद भयानक बात है कि उसे वो मदद नहीं मिल सकी, जिसकी उसे जरूरत थी। सुशांत, तुम इतनी जल्दी जाने के लिए बेहद छोटे और प्रतिभाशाली थे। मुझे ये जानकर बेहद दुख और सदमा पहुंचा है कि हम ऐसे माहौल में रह रहे हैं कि तुम्हारी समस्याओं में मदद नहीं कर सके। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।

नवंबर में होने वाली थी सुशांत सिंह राजपूत की शादी, भाई ने किया ये बड़ा खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें