बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से फैंस सहित बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जताया है। वहीं करण जौहर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए दुख प्रकट किया है।