फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के नरम पड़े तेवर, अब बोले- 'वो हमारा बेटा था'

Fri, 14 Aug 2020 12:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया, एएनआई
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। संजय राउत इससे पहले सुशांत के परिवार पर निशाना साधते हुए दिखे थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत के उनके पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। अभिनेता के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई थी और माफी की मांग की थी। जिसके बाद शुक्रवार को संजय राउत का रवैया बिल्कुल उल्टा नजर आया और परिवार के प्रति सहानुभूमि जताते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
संजय राउत ने कहा कि 'कल मैं बस इतना कह रहा था कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए लेकिन वो ऐसे दिखा रहे थे कि मैंने उन्हें धमकी दी है। क्या वह धमकी थी? मुंबई पुलिस पर भरोसा रखें। अगर आपको लगता है कि पुलिस अपना काम सही नहीं कर रही है, तब सीबीआई के पास जाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
बहन के साथ सुशांत और संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
संजय राउत ने आगे कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत हमारा बेटा है। वह मुंबई में रहता था। वह एक अभिनेता था। बॉलीवुड मुंबई का परिवार है। हमारी क्या दुश्मनी होगी? यहां तक कि हम चाहते हैं कि उसके परिवार को न्याय मिले। हम चाहते हैं कि उसकी मौत के पीछे का राज सामने आए।'
 

4 of 5
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
बता दें कि सुशांत मामले में अभी तक संजय राउत सबसे ज्यादा मुखर नजर आए। हाल ही में संजय राउत ने एक बयान में कहा था कि 'मामले में मुंबई पुलिस की जांच पूरी होने तक सभी को चुप रहना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों, हमारे सभी विपक्षियों के साथ साथ परिवार के सदस्यों को भी। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने वाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद परिवार ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया। मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की तहकीकात जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें