सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 30 जून को एक पोस्ट साझा किया जिसमें सुशांत और दिशा के मामलों को सूरज पंचोली के नाम से जोड़ा गया। इस पोस्ट के कारण कुछ बात आगे बढ़ते देख पुनीत ने 2 जुलाई को अपनी इस पोस्ट को एडिट किया और उसमें यह जोड़ दिया कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं लिखी है, बल्कि उनके पास भी किसी ने इस पोस्ट को भेजा है। सूरज के अनुसार उन्हें इस पोस्ट की जानकारी उनके दोस्त ने जुलाई के पहले हफ्ते में ही दी। अब जाकर इस पोस्ट पर सूरज ने कार्रवाई की है और पुनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।