फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग कनेक्शन के लगाए थे आरोप, एनसीबी ने जवाब में कही दो टूक बात

Sat, 05 Sep 2020 04:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एम अशोक जैन, कंगना रनौत - फोटो : एएनआई, instagram/kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच तेजी से जारी है। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी के बाद कई कड़ियां खुलती दिख रही हैं। इस बीच शनिवार को एनसीबी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कुछ सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 5
मुथा अशोक जैन, एनसीबी - फोटो : ANI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक एम अशोक जैन ने कहा कि 'आने वाले दिनों में और जानकारी सामने आएंगी। आरोपियों को आमने- सामने बिठाकर पूछताछ होगी।' क्या रिया चक्रवर्ती पर कोई एक्शन लिया जाएगा? इस सवाल पर एनसीबी ने कहा कि 'रिया के समन पर सही वक्त पर बताएंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
पिछले दिनों कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड में 99 फीसदी ड्रग्स लेते हैं। यही नहीं उन्होंने रणवीर कपूर, रणवीर सिंह सहित अन्य बड़े नामों को चुनौती देते हुए कहा था कि उनके ड्रग्स लेने की चर्चा है। इन कलाकारों को ड्रग्स टेस्ट कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कंगना के आरोपों पर एनसीबी ने कहा कि 'कंगना रनौत का इस जांच से कोई संबंध नहीं है। अगर वो कुछ सबूत देती हैं तो हम देखेंगे।'

4 of 5
शौविक, रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी ने बताया कि नौ सितंबर तक उन्हें शौविक चक्रवर्ती की रिमांड मिली है। हालांकि रिया को कब समन भेजा जाएगा इसके बारे में एनसीबी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस ड्रग केस से जुड़े जितने भी लोग हैं एनसीबी उन सबको समन भेजेगी और जांच में जुड़ने के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
गौरतलब है कि सुशांत केस को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही आगे रही हैं। पहले उन्होंने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद और खेमेबाजी का मुद्दा भी उठाया था। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें