फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक कंगना रनौत के मुंबई आने की तारीख का एलान होने के साथ ही मुंबई शहर में सिनेमा को लेकर हरदम चलने वाली सियासत इस बार थोड़ा ज्यादा तीखी हो गई। उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद चल रहे कथित मीडिया ट्रायल पर पहली बार फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने तीखी टिप्पणी की है। वहीं, मुंबई के निकटवर्ती शहर ठाणे में कंगना रनौत के पोस्टर की चप्पलों से पिटाई को लेकर नया विवाद भड़क उठा है।