फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्शन मोड में आई सीबीआई, इस शख्स से जांच टीम ने की पूछताछ

Fri, 21 Aug 2020 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत केस में सीबीआई की जांच - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच में जुट गई है। सीबीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची थी। आज से सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। जांच टीम कई लोगों से पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस कड़ी में सीबीआई ने सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि सुशांत ने उनसे जूस मांगा था। वो जूस लेकर सुशांत को देने गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने दरवाजा बंद कर लिया था। उनकी आखिरी बार बात यही हुई थी। मुंबई और बिहार पुलिस ने भी नीरज से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने सीबीआई पहुंची मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
सीबीआई की टीम जिस गेस्ट हाउस में रुकी है, वहीं पर नीरज से पूछताछ की गई। इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी सीबीआई तमाम जानकारियां लेगी। सारे दस्तावेजों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर भी जाएगी। 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक आज जांच टीम सुशांत के घर जा सकती है। एसआईटी की टीम अगले दो तीन दिन में क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। सीबीआई सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत का कमरा खोलने चाबी वाले से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सीबीआई इन बिंदुओं के आधार पर लेगी एक्शन
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या है या खुदकुशी?
  • सुशांत की मौत के पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है? रिया और उनका परिवार, घर पर काम करने वालों की क्या भूमिका थी?
  • सुशांत के पिता ने पैसों के हेर फेर को लेकर जो आरोप लगाए हैं क्या वो सही हैं?
  • सुशांत की बीमारी और मानसिक हालत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के दावों की भी जांच की जाएगी।
  • कॉल डिटेल्स और लैपटॉप की हिस्ट्री की भी जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें