सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने अपने बयान में आगे इस बात का भी जिक्र किया कि जिस वक्त संजय लीला भंसाली ने सुशांत को फिल्म रामलीला का ऑफर किया था, उस वक्त सुशांत का कॉन्ट्रैक्ट यश राज के साथ नहीं था। इस मामले में याद दिला दें कि संजय लीला भंसाली ने मुंबई पुलिस को बताया था कि उन्होंने सुशांत को कई फिल्में ऑफर की थीं, जिन में फिल्म रामलीला भी शामिल थी, लेकिन बात नहीं बन पाई और बाद में फिल्म में रणवीर सिंह को लिया गया। वहीं रामलीला में एक गाने भी खासतौर पर अंकिता लोखंडे के लिए बनाया गया था, लेकिन जब अंकिता से भी बात नहीं बन पाई तो उस गाने को फिल्म में इस्तेमाल ही नहीं किया गया।