फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की राह चले सुशांत सिंह राजपूत ऐसे बने हिट स्टार, ये पांच फिल्में हैं मील के पत्थर

Tue, 21 Jan 2020 08:33 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के युवा और हैंडसम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। अपने अभिनय से टीवी प्रेमियों का दिल जीतने के बाद सुशांत को फिल्म 'काय पो चे' से हिंदी सिनेमा में दाखिल होने का मौका मिला और इस मौके को भुनाने में सुशांत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहली ही फिल्म से दर्शकों और समीक्षकों की वाहवाही लूटने के बाद सुशांत ने रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर, स्पोर्ट्स आदि जॉनर की फिल्में कीं और सभी में उम्दा काम किया। नीति आयोग के वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म को प्रमोट करने और युवा और जरूरतमंद छात्रों के कल्याण के लिए भी सुशांत काम करते हैं। आज हम आपको उनके करियर को बल देने वाले किरदारों से अवगत कराते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
kai po che - फोटो : file photo
किरदार : ईशान भट्ट
फिल्म : काय पो चे (2013)

टीवी के कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में काम करने के बाद, इस फिल्म से सुशांत ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की। तीन युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में ईशान के रूप में सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है। उसे राजनीति, व्यापार आदि में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब ईशान जाने अनजाने में सब कुछ कर जाता है। इस फिल्म के साथ सुशांत अपनी पहली ही परीक्षा में सफल हुए और फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
shuddh desi romance - फोटो : file photo
किरदार : रघु राम
फिल्म : शुद्ध देसी रोमांस (2013)

इस दूसरी फिल्म में सुशांत को एक रोमांटिक नौजवान के रूप में देखा गया। फिल्म के शीर्षक के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में दो अभिनेत्रियों (वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा) के साथ पूरे रोमांटिक व्यक्ति लगे। पर्दे पर जिन दृश्यों को करने में अभिनेताओं को थोड़ी झिझक होती है उन दृश्यों को रघु के किरदार में सुशांत ने बेझिझक किया। इस देसी रोमांटिक कहानी में रघु को युवाओं ने बहुत पसंद किया। 

4 of 6
MS Dhoni and Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
किरदार : महेंद्र सिंह धोनी
फिल्म : एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शुरुआत से ही एक महत्वाकांक्षी युवा महेंद्र के किरदार में सुशांत ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। बिहार में ही पैदा हुए सुशांत को इस फिल्म में उसी बोली के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने इस किरदार में ढलकर उम्दा काम किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : मंसूर खान
फिल्म : केदारनाथ (2018)

केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध भाव से तीर्थ यात्रियों की सेवा करने वाले एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए। खालिस ब्राह्मण की लड़की (सारा अली खान) के साथ मोहब्बत करने से मंसूर की दिक्कतें बढ़ती हैं और उसे ब्राह्मणों के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंसूर एक साहसी, ईमानदार और चरित्र का साफ शख्स है, जो आपदा आने पर बिना भेदभाव के सभी की मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chhichhore - फोटो : Social Media
किरदार : अनिरुद्ध पाठक / अन्नी
फिल्म : छिछोरे (2019)

पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अन्नी के रूप में सुशांत अपने बेटे को एक सबक सिखाने के लिए पूरी फिल्म की कहानी रचते हैं। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों का उदाहरण देकर अन्नी अपने बच्चे को बताता है कि जिंदगी में असफल होने के बाद भी बहुत कुछ होता है। हम फिर से कोशिश कर सकते हैं। कहानी के आधार पर समीक्षकों की सराहना से परिपूर्ण इस फिल्म में सुशांत ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। 

इंजीनियरिंग करने वाला लड़का कैसे बना बॉलीवुड का 'धोनी', ऐसे पलटी किस्मत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें