फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन और नागरिकता कानून पर नसीरुद्दीन शाह का बयान, पांच खबरें

Tue, 21 Jan 2020 06:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे नए चेहरे हैं जो हीरो और एक्टर दोनों कैटेगरी में फिट बैठते हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी फिट होता है। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए, ये कहानी काफी मजेदार है। 

इंजीनियरिंग करने वाला लड़का कैसे बना बॉलीवुड का 'धोनी', ऐसे पलटी किस्मत
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
राजकपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। ऋतु नंदा को कैंसर था और वो 71 साल की थीं। उनके निधन से कपूर और बच्चन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ऋतु नंदा की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

समधन को यादकर भर आईं अमिताभ बच्चन की आंखें, जया बच्चन और श्वेता नंदा ने पोछे आंसू
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से ट्रोलर्स की हिट लिस्ट में बनी हुईं हैं। जेएनयू जाने के बाद से लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बीते दिनों दीपिका का एक टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने दीपिका को खूब खरी-खोटी सुनाई। अब इस वीडियो पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए।

दीपिका के TikTok वीडियो को कंगना रनौत ने बताया असंवेदनशील, बोलीं- माफी मांगें

4 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन का कई बॉलीवुड सितारे समर्थन कर चुके हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी इस कानून को लेकर गुस्से में हैं। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है।

नागरिकता कानून को लेकर गुस्से में नसीरुद्दीन शाह, बोले- हमें सरकार मजबूर कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शिकारा को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म शिकारा का इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने शिकारा फिल्म बनाने की वजह का खुलासा किया है। इतना ही नहीं वजह बताते हुए विधु विनोद चोपड़ा भावुक भी हो गए थे। 

कश्मीरी पंडितों पर छलका विधु विनोद चोपड़ा का दर्द, कहा- '30 साल पहले घर वापस नहीं आया था भाई'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें