दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान
- फोटो : PTI
ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से इंडस्ट्री के कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने पूछताछ की है। इसके अलावा तीन अभिनेता भी जांच के दायरे में हैं। ड्रग्स नेक्सस में ‘मास्टरमाइंड’ एक अभिनेता को बताया जा रहा है। तीन अभिनेता एनसीबी की रडार पर हैं। बॉलीवुड और ड्रग्स नेक्सस के पीछे ‘मास्टरमाइंड’ एक अभिनेता है जो पहले सुपरमॉडल रह चुका है। एनसीबी आने वाले दिनों में तीनों को समन भेज सकती है। अभी जांच एजेंसी उन लोगों की पहचान में जुटी है जो फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं को ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं।