फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती आज और अनुराग कश्यप से हुई आठ घंटे पूछताछ, पांच खबरें

Fri, 02 Oct 2020 08:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन किंग्स्ले, अनुराग कश्यप - फोटो : फाइल फोटो
अहिंसा का मंत्र सिखाने वाले महात्मा गांधी का आज यानी 2 अक्टूबर को जन्म हुआ था। तभी से इस दिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी के आदर्शों और विचारों को आज तक कोई नहीं भूल पाया। गांधी जी के विचारों पर ना सिर्फ किताबें लिखी गई हैं बल्कि बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों के माध्यम से गांधी जी के विचारों को अजर- अमर कर दिया गया है। ऐसे में इस पैकेज में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने गांधी जी के विचारों को जीवंत रखा है...

गांधी जयंती: इन बॉलीवुड फिल्मों ने किया बापू के विचारों को जीवंत, हर फिल्म ने पढ़ाया अहिंसा का पाठ
विज्ञापन

2 of 5
खाली-पीली, सीरियस मेन, बहुत हुआ सम्मान, निशब्दम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती। देशवासियों के लिए यह एक राष्ट्रीय पर्व और छुट्टी का दिन है। वहीं, मनोरंजन जगत के लिए यह पैसा कमाने का एक बड़ा मौका। अगर सब कुछ ठीक होता तो शायद सिनेमाघरों पर इस दिन भारी तादाद में भीड़ होती! लेकिन, इस समय ज्यादातर तो अपने घरों में ही मौजूद हैं। लोग घर बैठे ही मनोरंजन का डिजिटल मजा ले रहे हैं। ऐसे माहौल में ओटीटी अपना वर्चस्व कायम किए हुए हैं। मौके का फायदा उठाकर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म अलग-अलग फिल्में और वेब सीरीज इस दिन रिलीज कर रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि इस गांधी जयंती पर कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

ओटीटी पर आज इन चार फिल्मों के बीच घमासान, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक सब कुछ मिलेगा
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : ANI
अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वर्सोवा पुलिस स्टेशन में  22 सितंबर को केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अनुराग से गुरुवार को मुंबई के वर्सोवा थाने में करीब आठ घंटे पूछताछ हुई है। बुधवार को कश्यप के खिलाफ समन जारी हुआ था। वह सुबह 10.05 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और शाम को करीब 6 बजे पूछताछ के बाद अपने घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ उनकी वकील भी थीं।

यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप से आठ घंटे हुई पूछताछ, पायल घोष के आरोपों को किया सिरे से खारिज

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू का हिस्सा बनने नहीं जा रही हैं। प्रियंका के नाम को लेकर मार्वेल स्टूडियोज के जिस किरदार को निभाने की चर्चा चल रही थी, वह किरदार अब किसी और अभिनेत्री के हवाले हो गया है। वह किरदार मिस मार्वेल का है और इसे निभाने जा रही हैं कनाडाई अभिनेत्री इमान वेलानी (Iman Vellani)।

एमसीयू में एंट्री का प्रियंका चोपड़ा का सपना टूटा, इस हीरोइन को मिला कमला खान का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेमो डिसूजा और सलमान वाई. खान - फोटो : File Photo
गोवा पुलिस बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों कोरियोग्राफर्स ने गोवा के एक पुल पर बाइक चलाते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की है। जबकि वहां दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।

रेमो डिसूजा और सलमान सलमान यूसुफ खान पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप, जुर्माना लगाने पर विचार कर रही गोवा पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें