फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर भड़के सुशांत के जीजा, कहा- 'ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद ये सब किया गया'

Sun, 30 Aug 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश हैरान रह गया। उनके करीबी, दोस्त और प्रशसंक उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सभी सुशांत की मौत की वजह जानना चाहते हैं। मामले में सीबीआई की पूछताछ जारी है। अब सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने रिया पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत नियमित तौर पर ड्रग्स लेते थे। रिया के इंटरव्यू पर विशाल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ये पूरा पीआर एक्सरसाइज है। मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया इंटरव्यू देने पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत के जीजा ने लिखा कि 'हम बहुत करीब से पूरे मामले को देख रहे हैं कि किस तरह मीडिया में दिखाया जा रहा है। हमने नोटिस किया कि ड्रग एंगल सामने आने के बाद सीबीआई ने मुख्य आरोपी को समन भेजा। इसके बाद ही मुख्य आरोपी का पीआर मशीनरी एक्टिव हुआ।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
'कानून के मुताबिक आरोपी को अधिकार है कि वो इंटरव्यू दे सकें। हम इंटरव्यू में उनके टोन को देखकर हैरान थे। किसी भी सवाल के बाद जैसे सच जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी। यह सब कुछ ऐसा था जिससे उसे एक प्लेटफॉर्म मिल सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
रिया के व्हाट्सएप चैट से ये खुलासा हुआ था कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। सुशांत के जीजा ने कहा कि 'आरोपी का कहना है कि वो सुशांत था जो गांजा लेता था। चलिए एक बार को मान लेते हैं कि सुशांत ये सब करता था तो यह किस तरह की पार्टनर हैं कि वो अपने प्यार के लिए ड्रग लाकर देती हैं। आरोपी का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया। इसका यह मतलब है कि या तो आरोपी ने सुशांत को ड्रग्स लेने के लिए प्रोत्साहित किया या फिर आरोपी खुद ड्रग लेता है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें