फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीप के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'एक के बाद एक सभी जा रहे हैं...'

Thu, 09 Jul 2020 09:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, जगदीप - फोटो : Social Media
साल 2020 ने बॉलीवुड से कई दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों को छीन लिया है। पहले से ही इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई थी। इसी बीच बीती रात दिग्गज हास्य कलाकार जगदीप का निधन हो गया। जगदीप के निधन से पूरी इंडस्ट्री एक बार फिर से शोक में डूब गई है। जगदीप के निधन पर अमिताभ बच्चन भी काफी भावुक नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने जगदीप के साथ कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म शोले में जगदीप के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में भी जगदीप के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। जगदीप के निधन की खबर से अमिताभ भी आहत हो गए हैं। अमिताभ ने जगदीप के लिए अपने ब्लॉग में भावुक संदेश लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'बीती रात हमने एक और नगीना खो दिया। जगदीप... कॉमेडी में अद्भुत काबिलियत रखने वाले, गुजर गए। अदाकारी का उनका विलक्षण अंदाज था। मुझे कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सम्मान हासिल हुआ। दर्शकों की नजरों में जो प्रमुख हैं, उनमें शोले और शहंशाह शामिल हैं। उन्होंने मुझसे अपनी एक फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देने की गुजारिश की और मैंने वो मानी भी। वो एक विनम्र शख्सियत थे, जिन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला। मेरी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके लिए।'

4 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
आगे अमिताभ लिखते हैं, 'सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी.. उनका असली नाम, जगदीप, स्क्रीन नाम अपनाना बेहद गरिमाशाली बात थी, जो इस देश की विभिन्नता में एकता की भावना को जाहिर करता है। उस दौर में कई लोगों ने ऐसा किया था... विशेष शख्सियत दिलीप कुमार, मधुबाला, मीना कुमारी, जयंत (अमजद खान के पिता) और भी बहुत सारे...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जगदीप - फोटो : ट्विटर
ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा, 'एक के बाद एक वो सभी जाते जा रहे हैं। इंडस्ट्री को अपने अतुल्य योगदान से वंचित कर..' बता दें कि जगदीप ने 8 जुलाई को 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज उनको सिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पढ़ें: सालभर में ही आ गई है सुष्मिता सेन के भाई- भाभी के बीच दरार? सोशल मीडिया कर रहा इस ओर इशारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें