फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को कश्मीर आने का न्यौता लेकर आए मनोज सिन्हा, पीएम के साथ सेल्फी खिंचाने वालों ने सजाई महफिल

Mon, 15 Feb 2021 03:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने की मनोज सिन्हा से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश भर के सारे राज्यों के मुखिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपने अपने यहां मेहमान के तौर पर आने का न्यौता देने मुंबई आते रहते हैं। इस बार बारी जम्मू कश्मीर की रही। सूबे के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से इसी सिलसिले में खास मुलाकात की। करण जौहर का इस बैठक में न आना फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने की मनोज सिन्हा से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पिछली बार पुल का काम करने वाले कपड़ा उद्योगपति और फिल्म निर्माता महावीर जैन ने ही इस बार की भी बैठक आयोजित कराई। महावीर जैन की धमक फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे जम रही है और इसकी एक बड़ी वजह उनका लंदन स्थित कंपनी लाइका प्रोडक्शंस के हिंदी सिनेमा में निवेश पर नियंत्रण होना भी है। हाल ही में लाइका प्रोडक्शंस ने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों में पैसा लगाने का जो फैसला किया, उसके सूत्रधार भी महावीर जैन ही रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने की मनोज सिन्हा से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महावीर जैन के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने वालों में निर्माता दिनेश विजन भी शामिल रहे, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत और इससे जुड़े कथित आर्थिक पहलू को लेकर बार बार जांच में सामने आता रहा। ओटीटी पर सेमी पॉर्न वेब सीरीज निर्माण की बड़ी कंपनी बन चुकी आल्ट बालाजी की कर्ता धर्ता एकता कपूर भी इस बैठक में नजर आईं। निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली, नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी भी इस बैठक में शामिल रहे।

4 of 5
फिल्मी सितारों की पीएम मोदी के साथ सेल्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आने का न्यौता निर्माता निर्देशक करण जौहर और अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बनाने वाले रोहित शेट्टी को भी भेजा गया था। लेकिन, दोनों ने राज्यपाल से फोन पर ही शिष्टाचारवश बातचीत की और बैठक में नहीं आ सके। हालांकि, ये दोनों महावीर जैन के साथ जाकर पिछली बार प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली गए थे। उस सेल्फी में एकता कपूर और अश्विनी अय्यर तिवारी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्तियाज अली, एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महावीर जैन ने इस दौरान राज्यपाल को फिल्म इंडस्ट्री की ताजा स्थिति से अवगत कराया और आने वाले दिनों में बनने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ सूबे के कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म निर्माताओं के साथ राज्य में हिंदी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करने के बारे में बातचीत की। जम्मू कश्मीर में फिर से शूटिंग शुरू हो चुकी है। अनलॉक के बाद तमाम कलाकार पहलगाम जाकर म्यूजिक वीडियो आदि की शूटिंग करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें