रघुबीर यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रघुबीर यादव अपने करियर में एक से एक नायाब फिल्मों का काम फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अब एक्टर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर का तलाक का मामला काफी बिगड़ गया है। एक्टर की वाइफ ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। मालूम हो कि रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खरगा लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अब हाल ही में पूर्णिमा ने कहा कि उन्हें एलिमनी के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में रघुबीर यादव ने कोई प्रतिक्रिया दी है। खबरों की मानें तो रघुबीर यादव के वकील का इस मामले पर कहना ही पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं। लेकिन पूर्णिमा का कहना है रघुबीर उनको पैसे देना नहीं चाहते हैं, वह इसके लिए उनको परेशान कर रहे हैं। उनके अनुसार रघुबीर जानबूझकर ये सब कर रहे। रघुबीर मेंटेनेंस की रकम नहीं चुका रहे हैं।
आरोप: 'रघुबीर यादव की वजह से गहने गिरवी रखकर चला रही हूं खर्च', अभिनेता पर पत्नी ने लगाया आरोप