निया शर्मा
- फोटो : instagram
निया शर्मा
निया शर्मा सबसे लोकप्रिय टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है, लेकिन काली- एक अग्निपरीक्षा, एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, नागिन-4 और इश्क में मरजावां उनके सबसे पॉपुलर शोज हैं। निया शर्मा 2017 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रहीं। इसके अलावा वह टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियाई महिला की सूची में दूसरे स्थान पर रही थीं। खबरों के मुताबिक, वह 75,000 से 80,000 रुपये एक एपिसोड का शूटिंग चार्ज लेती हैं।