Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए सूरत अग्निकांड पर दुख प्रकट किया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- 'सूरत में भयानक त्रासदी, एक विनाशकारी आग और उसकी चपेट में 14-17 साल के बच्चे आ गए। बच्चे भयंकर आग से बचने के लिए नीचे कूद पड़े और उनकी जान चली गई। इतना दुखी हूं कि बता नहीं सकता, उनके लिए दुआएं।'