फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से अनुराधा पौडवाल को राहत, 'बेटी' वाले मामले की याचिका की सुनवाई पर लगाई रोक

Thu, 30 Jan 2020 01:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anuradha paudwal - फोटो : social media
कुछ वक्त पहले एक महिला ने दावा किया था कि वो गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी हैं। जिसके बाद तिरुवनंतपुरम की एक अदालत में इस मामले पर सुनवाई भी शुरू हो गई थी। लेकिन अब गायिका के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा करने वाली महिला की याचिका पर तिरुवनंतपुरम की एक अदालत में चल रही सुनवाई पर गुरुवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने मामले का तिरुवनंतपुरम से मुंबई स्थानांतरण किए जाने के अनुरोध के संबंध में पौडवाल की याचिका पर महिला को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

3 of 6
Anuradha Paudwal
बता दें कि केरल की 45 वर्षीय महिला ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। 1974 में जन्मी, करमाला मोडेक्स का दावा था कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था। 

4 of 6
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया था। जिसमें 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा गया था। इसमें दावा किया गया था कि वह लोकप्रिय पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी है। महिला का दावा था कि जब वह चार दिन की थी तब उनुराधा ने उसे किसी और को (पालक माता-पिता) दे दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
महिला ने यह भी दावा किया था कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी। महिला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराधा पौडवाल
बातचीत में महिला ने बताया था कि जब मेरे पिता ने मुझे यह बताया मैंने अनुराधा पौडवाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद हमने इसे कानूनी रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया। वह मेरी मां हैं और मैं उन्हें वापस चाहती हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें