फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में 30 जैसा है नीना गुप्ता का फैशन, बोल्डनेस में नई हीरोइनों को भी देती हैं मात

Thu, 30 Jan 2020 01:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता हाल ही में आई फिल्म 'पंगा' में कंगना रनौत की मां का किरदार निभाती नजर आई हैं । फिल्म में नीना के काम की खूब सराहना हुई । नीना अब अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । नीना ने नया हेयर कट लिया और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की । उन्होंने फोटो को एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, 'गूगल वालों, अब तो मेरी उमर कम करके लिख दो।' इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को भी थैंक्यू कहा। नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । नीना की तस्वीरें देख आप कहेंगे कि वो आजकल की नई हीरोइनों को भी अपनी बोल्डनेस से मात देती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
neena gupta - फोटो : social media
आज आपको नीना की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें वो आज की हिट हीरोइनों से भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं । नीना गुप्ता की उम्र 60 साल है लेकिन वो अपनी फिटनेस और खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती हैं । नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में 4 जुलाई 1959 को हुआ था। 

4 of 6
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता 80 के दशक में मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने समाज को चर्चा का एक और विषय दे दिया। उस वक्त नीना गुप्ता की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन उन्होंने समाज की परवाह नहीं की। 

विज्ञापन

5 of 6
neena gupta - फोटो : social media
बता दें कि विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों में शुमार हैं। जब विवियन ने नीना गुप्ता से मुलाकात की तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला। विवियन रिचर्ड्स से अलग होने के बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neena gupta - फोटो : social media
विवेक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी की थी। नीना का कहना है कि भले ही विवियन से उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उनकी बेटी मसाबा लगातार विवियन से संपर्क में रहती हैं। मसाबा अपनी मां नीना गुप्ता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। मसाबा अब एक सफल फैशन डिजाइनर हैं।

'छपाक' को IMDb पर 4.6 रेटिंग मिलने पर बोलीं दीपिका पादुकोण, 'उन्होंने मेरी रेटिंग कम की मेरा...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें