फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन: कपिल सिब्बल के घर पर हुए हमले पर जावेद अख्तर ने जताई नाराजगी, कहा- मोदी सरकार की आलोचना करने वालों ने किया हमला

Fri, 01 Oct 2021 08:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल सिब्बल- जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने शुक्रवार को राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पर निशाने साधा। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर पर हुए हमले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया। पूर्व राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि कपिल सिब्बल के घर पर उन्हीं लोगों ने हमला किया है, जो अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। 

अख्तर ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी को हमले की कड़े शब्दों में निंदा नहीं करनी चाहिए? हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा था कि वह 'जी हुजूर 23' ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं और अपनी मांगें रखते रहेंगे। कपिल के इस बयान के बाद पार्टी  कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दरअसल, पंजाब में जारी आंतरिक कलह और कैप्टन अमरिंदर सिंह को दरकिनार करने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा कि, ''कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली पर अपनी राय व्यक्त करने वाले कपिल सिब्बल के घर पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जो अभिव्यक्ति की आजादी रोकने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। क्या राहुल गांधी को इन गुंडों की कड़े शब्दों में निंदा नहीं करनी चाहिए?''

विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के घर पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, पी. चिदंबरम, शशि थरूर जैसे नेताओं ने निंदा की। हालांकि, इस रूपे मामले में अभी तक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

4 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जावेद अख्तर ने मानहानि मामले पर अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा। दरअसल, कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत में जावेद अख्तर के मानहानि मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इस पर जावेद अख्तर ने इसे एक्ट्रेस की मामले में देरी करने की रणनीति बताई है। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना की इस याचिका में कोई गुण नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना कथित रूप से तालिबान से की थी। इस मामले में महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को जावेद अख्तर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें