फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद विजय की 'सरकार' भी ऑनलाइन LEAK, धड़ाधड़ हो रही डाउनलोड

Sat, 10 Nov 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sarkar - फोटो : file photo
साउथ फिल्मों से सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' इन दिनों कई वजह से काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं तो वहीं 'सरकार' को राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही है, जो थेलापति विजय और उनके फैंस को निराश कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sarkar - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बॉलीवुड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद अब विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' भी ऑन लाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने इन फिल्म को ऑन लाइन लीक कर दिया है। गौरतलब है कि तमिल रॉकर्स ने बीते दिनों ट्विट कर इस फिल्म को लीक करने की धमकी भी दी थी। इसके अब फिल्म 'सरकार' को अब लीक कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे - फोटो : file photo
इस फिल्म से 2 दिन पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को भी तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया था। हालांकि बाद में उस फिल्म को कुछ समय बाद वेबसाइट से हटा दिया गया। वहीं 'सरकार' के लीक हो जाने के बाद फिल्म के मेकर्स और विजय चंद्रशेखर की परेशानी बढ़ सकती है। जाहिर है कि इससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

4 of 5
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे - फोटो : file photo
100 करोड़ के साथ ही फिल्म 'सरकार' ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 'सरकार' ने साल की सबसे बड़ी फिल्म संजू के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें संजू ने ओपनिंग डे पर 34 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी वहीं सरकार को 47 करोड़ 85 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sarkar - फोटो : anI
बात करें सरकार से जुड़े विवाद की तो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है।एआईएडीएमके के मंत्रियों ने फिल्म के विवादित दृश्यों को हटाने की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें