फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को भी हुई 'हीरो वाली बीमारी', कर रहे अजीबोगरीब हरकतें

Tue, 13 Jun 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Written by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
यूं तो सुपरस्टार सलमान खान अपनी हर फिल्म के लिए उत्साहित रहते हैं लेकिन 'ट्यूबलाइट' को लेकर उनमें अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। वो इस फिल्म का प्रमोशन अलग ही अंदाज में करते नजर आ रहे हैं और किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी इन अजीबोगरीब हरकतों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
कई सालों से सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में किसी के आने पर कोई बंदिश नहीं है। लेकिन जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, 'गैलेक्सी में अब किसी की एंट्री नहीं है।' उन्होंने कहा था, 'गैलेक्सी में जो लोग मौजूद हैं बस वही हैं और किसी के लिए कोई जगह नहीं है। जिस किसी भी पुराने दोस्त को मिलना हो वो आने से पहले फोन करे। फिर देखेंगे कि उनसे मिलना भी है या नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
वहीं आईफा की प्रेस मीट के दौरान सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना के लिए पोजेसिव नजर आए। दरअसल, इस दौरान कैट ने डीप नेक की ड्रेस पहनी थी जिसे सलमान एडजस्ट करवाते दिखे।

4 of 5
bollywood
'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर लॉन्च मौके पर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान बेहद अजीबो-गरीब हरकत करते नजर आए। दरअसल, कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा लगा कि सलमान को बहुत भूख लग रही थी। इसी के चलते उन्होंने अपनी रिप्ड जींस के धागे नोचकर खाने लगे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
कुछ समय पहले उन्होंने ई-साइकिल लॉन्च की। इसके बाद वो सीधा यूलिया से मिलने अपनी बहन अलविरा के घर पहुंचे। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से बातचीत करते रहे यहां तक कि जब यूलिया जाने लगीं तो सलमान खुद उन्हें छोड़ने गाड़ी तक गए थे।

यूलिया के बॉडीगार्ड वहीं मौजूद थे फिर भी सलमान ने खुद उन्हें छोड़ना बेहतर समझा। जब तक यूलिया सलमान की आंखों से ओझिल नहीं हो गईं सलमान वहीं खड़े रहे। यूलिया के जाने के बाद ही सलमान ने वहां से विदाई ली थी। इसके बाद भी सलमान चर्चा में बन गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें