20 साल पहले सनी देओल की एक फिल्म आई थी 'घातक'। फिल्म में सनी देओल के डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म में कातिया नाम के गुंडे और और उसके भाइयों को 'सातों का साथ मारूंगा' की धमकी देने वाले काशी(सनी देओल) आज भी सबको याद हैं लेकिन क्या फिल्म में सनी का भतीजा मुन्ना आपको याद है।
Trending Videos
विज्ञापन
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
2 of 8
'घातक' के रिलीज होने के बाद सनी देओल के सितारे आसमान पर जा पहुंचे थे। फिल्म में उनके डायलॉग और एक्शन हर गली-नुक्कड पर सुने जा सकते थे। फिल्म में उनके अलावा और भी कई स्टार थे लेकिन मुन्ना को याद करने की एक खास वजह है।
विज्ञापन
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
3 of 8
आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर उन कलाकारों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो 90 के दशक में बाल-कलाकार के तौर पर दिखे लेकिन आज जवान हो चुके हैं। ऐसे में जब 90 दशक के बाल-कलाकार जवान होकर सोशल मीडिया या फिल्मों में दिखते हैं तो कई नाम याद आते हैं जो हमने देखे और पसंद किए, लेकिन फिर भूल गए। ऐसा ही नाम घातक के मुन्ना बहादुर का है जिनका नाम है गौरव पुरोहित।
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
4 of 8
गौरव पुरोहित का घातक में अच्छा-खासा रोल था। जब सनी देओल कातिया (डैनी) को ललकार रहे होते हैं तो वो उनकी गोद में होते हैं और फिर पिता की अर्थी को अग्नि देता मुन्ना बहादुर सिनेमा हॉल में बैठे दर्शकों की आंखें नम कर देता है।
विज्ञापन
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
5 of 8
मुन्ना का फिल्म के क्लाइमेक्स का वो सीन जब वो अकेला कातिया से भिड़ जाता है, फिल्म को देखने वालों को आज भी याद है। उस वक्त तो फिल्म देखने वालों ने यही सोचा कि ये लड़का आने वाले वक्त में जरूर बड़ा स्टार बनेगा लेकिन मुन्ना क्या आज 20 साल बाद स्टार बन पाया? इसका जवाब हम आपको देते हैं।
विज्ञापन
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
6 of 8
हमने ये जानने की कोशिश की कि घातक का मुन्ना अब क्या कर रहा है तो इंटरनेट पर खूब खंगालने के बावजूद उनके बारे में कोई कास जानकारी नहीं मिलती। ऐसे में यही नतीजा निकलता है कि गौरव ने घातक के बाद ग्लैमर का रास्ता नहीं चुना।
विज्ञापन
आपको याद है 'घातक' का मुन्ना बहादुर?
7 of 8
आज कई स्टार किड्स के बारे में हम लगातार बात करते रहते हैं, तो ऐसे में ही हमारी एक कोशिश ये भी है कि उन बाल-कलाकारों को भी याद करें आज फिल्मी चकाचौंध से दूर हैं।