एक नेवी का अफसर जिसके लिए उसकी वर्दी उसकी आदत है। देश रक्षा करना ही जिसने अपना कर्तव्य माना वो कातिल बन गया, कातिल है अपनी बीवी के आशिक कातिल। आखिर बीवी गैर के साथ बिस्तर पर होगी तो किया भी क्या जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, ये कहानी है रुस्तम पावरी की।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
2 of 9
रूस्तम पावरी इंडियन नेवी में कमांडर, इमानदारी के लिए मशहूर, हर कोई उसकी हिम्मत की दाद देता है। एक दिन इस कमांडर की जिदंगी में रंगीनी आती है, जी हां एक खूबसूरत लड़की।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
3 of 9
रुस्तम की शादी होती है। जिंदगी बदल जाती है, हर वक्त वो अपनी बीवी के साथ रहता है लेकिन ड्यूटी भी तो है। रुस्तम चला जाता है देश की रक्षा के लिए और पीछे पत्नी की जिंदगी में आ जाता है कोई और।
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
4 of 9
एक दिन जब रुस्तम घर लौटता है तो बीवी को किसी और मर्द के साथ पाता है, उससे ये बर्दाश्त नहीं होता और उसके रिवाल्वर की गोली सीधे उतर जाती है बीवी के आशिक के सीने में।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
5 of 9
रूस्तम गिरफ्तार होता है और मामला कोर्ट में आता है। कोर्ट में केस के दौरान पूरा मामला ही बदल जाता है। कातिल हीरो बनने लगता है हर आदमी एक ही बात कहता है कि बीवी गैर के साथ बिस्तर पर होगी तो फिर आदमी कत्ल नहीं करेगा तो क्या करेगा।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
6 of 9
रूस्तम जब कोर्ट में पेशी के लिए जाता है तो उस पर लोग फूल बरसाने लगते हैं, मामला देखते ही देखते देशभर में चर्चा का विषय बन जाता है। ये बात है मुंबई 1959 की।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
7 of 9
नेवी ऑफिसर के.एम नानावती की जिंदगी पर बनी फिल्म रुस्तम का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें नेवी अफसर रुस्तम की भूमिका में अक्षय कुमार का किरदार नानवती जैसा ही है। नानावती ने 1959 में अपने घर में बीवी के प्रेमी को गोली से उड़ा दिया था। उन्ही की जिंदगी और कोर्ट में इस केस की सुनवाईयों से प्रभावित ये फिल्म है।
अक्षय कुमार की रुस्तम का ट्रेलर रिलीज
8 of 9
फिल्म में अक्षय कुमार की बीबी के रोल में एलियेना डीक्रूज नजर आएंगी। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।