गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी, कुमार सानू
- फोटो : सोशल मीडिया
इनकी परफॉर्मेंस पर गीता कपूर कहती हैं, "नीरजा में कुछ तो बात है। वह अपने एक्सप्रेशन्स से कुछ ऐसा करती हैं, जिससे परफॉर्म करते समय उनका पूरा आभामंडल ही बदल जाता है।" शिल्पा शेट्टी ने कहा, "ये एक डांस रियलिटी शो है और आप यहां प्रतियोगिता के लिए हैं, लेकिन भावना और नीरजा के बारे में मैंने ये देखा है कि जब भी आप नई चुनौती लेते हैं, तो आप खुद से ही मुकाबला करते हैं।"
रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के इस एपीसोड की शूटिंग क दौरान फिल्म ‘बाज़ीगर’ की शूटिंग के समय की यादें ताजा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा, "मुझे हमेशा जलन होती थी कि ‘ये काली काली आंखें’ गाना मुझे नहीं दिया गया। ये एक डांस नंबर है और मैं हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहती थी।" इस पर कुमार सानू ने कहा, "ये गाना अनु मलिक ने कंपोज़ किया है। इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान हमारे बीच हल्की-फुल्की बहस होती थी लेकिन उन्होंने वाकई बड़े हिट गाने दिए हैं।"