फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल का पाक पीएम पर निशाना और कास्टिंग काउच के खुलासे सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 22 Feb 2019 08:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
v
रामगोपाल वर्मा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को लताड़ा
पुलवामा हमले के बाद जहां एक तरफ पूरा देश गुस्से में हैं वहीं बॉलीवुड भी इस बात को लेकर काफी आक्रोश में है। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लताड़ लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमरान खान से कहा कि जो लोग आप की ओर एक गाड़ी भरकर आरडीएक्स से धमाका करने के लिए आ रहे हो, उनसे कैसे बात की जाती है, यह हमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सिखाएं।

पढ़े पूरी खबर: रामगोपाल वर्मा ने पाक PM इमरान खान को लगाई लताड़, पूछा- बातचीत से हल निकलता तो 3 बार नहीं करते शादी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कनी कुश्रुती - फोटो : सोशल मीडिया
काम के बदले संबंध बनाने की डिमांड 
बीते दिनों बॉलीवुड में मीटू और कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आए। मीटू अभियान के तहत कई बड़े कलाकारों पर अपनी महिला सहयोगी कलाकार के साथ यौन शौषण करने का आरोप लगा। जिसके बाद उन अभिनेताओं को अब कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हाल ही कास्टिंग काउच का एक और मामले सामने आया है। कॉकटेल और शिखर जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मलयालम एक्ट्रेस कनी कुश्रुती ने आरोप लगाया है कि काम के बदले मेकर्स ने उनसे संबंध बनाने की डिमांड की थी। इस सब बातों से तंग आकर कुश्रुती को एक्टिंग छोड़ थिएटर ज्वाइन करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत'
दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल को मिला सम्मान
दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल को 'Lokmat Maharashtrian Of The Year Award 2019' से सम्मानित किया गया है। बीते साल रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' और इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों के जरिए दोनों कलाकारों ने सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। दीपिका को 'द आइकोनिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का सम्मान दिया गया जबकि विक्की को 'द-ब्रेकिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया।

4 of 6
Salman and Sooraj Barjatya
55 साल के हुए निर्देशक सूरज बड़जात्या
सूरज बड़जात्या का नाम ऐसे निर्देशकों में शुमार है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में फैमिली ड्रामा और रीमेक का दौर शुरू किया। हाल ही में उनके पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन हुआ है। सूरज बड़जात्या ने पिता के साथ मिलकर कई साफ-सुथरी और ट्रेडिशनल फिल्में बनाई। आज सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है। 22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज ने पिता के साथ मिलकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' के निर्देशन से की थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Sonchiriya - फोटो : social media
'सोनचिड़िया' पर भड़के चंबल के लोग
अगले सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्म 'सोनचिड़िया' विवादो में फंस गई है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने कुछ वीडियो रिलीज किये थे, इस पर चंबल के लोग भड़क गए और उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के जरिए का देश के सामने चंबल की बुरी तस्वीर पेश करने की कोशिश की जा रही है। चंबल के निवासियों के मुताबिक इस फिल्म के कारण चंबल की नकारात्मक छवि प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में 'फर्जी' सनी लियोनी ने किया टॉप
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद की नियुक्ति में एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। परीक्षा में 98.50 अंकों के साथ सनी लियोनी को टॉपर बताया गया है। इस मामले पर अब जबर्दस्त राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं परीक्षा में 'फर्जी टॉपर' बनने पर सनी लियोनी का रिएक्शन आ गया है। सनी ने ट्वीट कर खुशी जताई और चुटकी भी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें