फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी का बड़ा बयान, बोलीं 'भारत में रहना ज्यादा पसंद करती हूं'

Wed, 24 Mar 2021 01:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Social media
सनी लियोनी के पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सनी लियोनी के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच सनी लियोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक बड़ा बयान दिया है। सनी अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। हालांकि कभी कभी वो अपने लॉस एंजेलिस वाले घर भी जाती हैं लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें विदेश में रहने के मुकाबले भारत में रहना ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
इंटरव्यू के दौरान जब सनी से पूछा गया कि आपको कहां रहना ज्यादा पसंद है विदेश में या भारत में, इसपर सनी लियोनी ने शानदार जवाब दिया है। सनी का यह जवाब इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भारत के प्रति सनी की सकारात्मक सोच पर लोग काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी कहती हैं कि अब मैं यूएस में नहीं रहना चाहती हूं वहां मुझे बहुत ही नकारात्मक वातावरण महसूस होता है। यहां भारत में एक अलग ही माहौल है। मैं यहां रहना ज्यादा पसंद करती हूं। यहां मस्ती और प्यार भरा एहसास होता है। हर देश की अपनी परेशानी  होती है लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत एक शानदार देश है।

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सनी लियोनी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था और यही से उन्हें पहचान मिली थी। इसी शो में सनी ने बताया था कि वह एक अमेरिकी अभिनेत्री है और एडल्ट फिल्मों में काम करती है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जैकपॉट','रागिनी एमएमएस 2','एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सनी लियोनी जल्द ही एक्शन सीरीज ‘अनामिका' में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं, फैंस को सनी के एक्शन अवतार का जमकर इंतजार है। सनी लियोन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला', ‘रंगीला' और ‘वीरमादेवी' में दिखाई देंगी। इसके अलावा सनी स्प्लिट्सविला के 13वें सीजन को रणविजय सिंह के साथ होस्ट कर रही हैं। इससे पहले भी सनी इस शो के छह सीजन होस्ट कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें