सनी लियोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बना ली है। इसमें कोई दोराय नहीं कि सनी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक जाने में उनके लिए बिग बॉस काफी अहम कड़ी साबित हुआ। अभिनेत्री बिग बॉस के सीजन पांच का हिस्सा रही थीं। इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं। हालांकि, सनी ने हाल ही में महेश भट्ट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।