विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, "मुझे उस इंसान की तरह दिखने की जरूरत है जो एक निश्चित भूमि से संबंधित है। जैसे कि अगर मैं एक राजस्थानी या हैदराबादी किरदार निभा रहा हूं और मैं उस तरह बोलने में सक्षम नहीं हूं, तो यह मेरे लिए विफलता है। पिंक की तरह मुझे एक दिल्ली के लड़के का किरदार निभाना था और मैं फिल्म से पहले कभी दिल्ली नहीं गया था, इसलिए मैं एक दिल्ली के लड़के की तरह दिखना चाहता था और मैं हैदराबाद का एक मारवाड़ी हूं।"