फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- उन्होंने 'जिस्म 2' दी तो...

Sun, 23 Jul 2023 11:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी-महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बना ली है। इसमें कोई दोराय नहीं कि सनी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक जाने में उनके लिए बिग बॉस काफी अहम कड़ी साबित हुआ। अभिनेत्री बिग बॉस के सीजन पांच का हिस्सा रही थीं। इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं। हालांकि, सनी ने हाल ही में महेश भट्ट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी का कहना है कि जब महेश भट्ट ने उन्हें बिग बॉस शो के दौरान 'जिस्म 2' का ऑफर दिया तो वह उन्हें जानती तक नहीं थीं। बता दें कि 'जिस्म 2' पूजा भट्ट की 2003 में आई हिट इरॉटिक थ्रिलर 'जिस्म' का सीक्वल थी। इसका निर्देशन पूजा भट्ट ने किया। इस फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा। सनी फिल्म में रणदीप हुड्डा के अपोजिट नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महेश भट् ने 'जिस्म 2' का ऑफर सनी लियोनी को वर्ष 2011 में बिग बॉस के घर में दिया था। अब पूजा भट्ट भी इस शो का हिस्सा हैं। वह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं, जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में सनी लियोनी ने 'जिस्म 2' को लेकर पुरानी बातें साझा कीं।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के साथ जमेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? अनीस बज्मी की फिल्म के नाम से भी उठा पर्दा

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी लियोनी ने कहा कि वह कई वजहों से पहले बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'पहली वजह सुरक्षा थी और दूसरी वजह यह थी कि मुझे नहीं मालूम था कि लोग मुझे वहां देखकर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। मैंने इसे फ्यूचर की तरह नहीं देखा था। मेरी शादी हुई थी तो मैं जिंदगी की नही शुरुआत करना चाह रही थी। इसलिए चली गई।'
Satyaprem Ki Katha: 'यह फिल्म पुरुषों को संवेदनशील बनाने के लिए है', बोले निर्देशक समीर विद्वांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : insta
सनी का कहना है, 'शो के एक एपिसोड में जब महेश भट्ट बतौर गेस्ट आए तो उन्होंने 'जिस्म 2' का ऑफर दिया। मैंने सोचा भी नहीं था कि यह सब रियल है, क्योंकि मैं उन्हें जानती तक नहीं थी। घर में सभी लोग उनके बारे में बातें कर रहे थे कि वह आने वाले हैं। उन्हें लेकर उत्साह था। सब इंडस्ट्री में उनके रुतबे की बातें कर रहे थे। मैं उन्हें जानती नहीं थी, लेकिन लोगों की बातों से लग रहा था कि वह कोई शानदार इंसान हैं। बाद में मुझे उनकी शख्सियत का अहसास हुआ'।
Vijay Varma: दिल्ली में रोडीज का ऑडिशन देखने क्यों पहुंचे थे विजय वर्मा, एक्टर ने बताई यह बड़ी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें