फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस से मांग रहीं

Sun, 12 Aug 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
सनी लियोनी इन दिनों अपनी बायोपिक को लेकर खबरों में छाई हुई हैं । अपनी जिंदगी पर बनी वेब सीरीज में सनी ने खुद काम किया है ।  इस सीरीज का नाम Karenjit Kaur: The Untold Story of Sunny Leone है । इस वेब सीरीज को देखने के बाद फैंस सनी की जिंदगी से जुड़े कई किस्से जान पाएंगे ।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : getty images
इसके अलावा सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाल अपने लाखों फैंस से पैसे मांगे हैं । दरअसल, सनी ने ये पैसे अपने लिए नहीं बल्कि अपने तीनों बच्चे के मामा के लिए मांगे हैं । सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा नाम सनी लियोनी है और मैं अपने दोस्त प्रभाकर के लिए पैसों की मांग कर रही हूं ।'
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
'प्रभाकर हमारी टीम का हिस्सा हैं और मेरे बच्चों के मामा भी हैं । अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अस्पताल में भर्ती हो गए । गलत तरीके से इलाज होने की वजह से उनकी हालत और खराब हो गई । इसकी जानकारी मिलते ही मैंने और मेरे पति डेनियल ने उन्हें एक अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया ।'

4 of 5
sunny leone
पिछले एक साल में उनकी हालत में थोड़ा सुधार आया है । नए अस्पताल में किडनी स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद पता चला कि उनकी 20 प्रतिशत किडनी ही काम कर रही है । ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत है ताकि वो प्रॉपर ठीक हो सकें । ऐसे में जो भी फंड मुझे मिलेगा पूरा प्रभाकर की बीमारी के लिए इस्तेमाल होगा ।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
सनी की इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है । कुछ उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । बता दें कि सनी अपनी वेब सीरीज के अलावा एक तमिल फिल्म 'वीरमहादेवी' में काम कर रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें